फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा खाने के लिए उकसाता है ये हार्मोन, मोटापे के लिए जिम्मेदार

Wed, 23 Nov 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
क्या आपने कभी सोचा है कि पेट भरा होने के बाद भी हमारा मन चॉकलेट या हमारी किसी और फेवरेट चीज के लिए क्यों ललचा उठता है? अक्सर लोग इसे लालच मानते हैं या फिर इसका कारण और भूख लगना मानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। डॉक्टरों ने दावा किया है कि ऐसा हमारी लालच की वजह से नही बल्कि हमारे शरीर में मौजूद हार्मोन्स की वजह से होता है।
विज्ञापन

2 of 7
ये बात तब सामने आई जब जेनेट अपने अत्यधिक भूख लगने की बीमारी की वजह से डॉक्टरों के पास पहुंची। 8 साल पहले जेनेट का वजन 142 किलो था। उसे खाने का इतना शौक था या यूं कहें उसे इतनी भूख लगती थी कि वो डिनर में भरपेट खाना खाने के बाद भी अपने घर वालों के सो जाने के बाद किचन में जाकर जो भी हाथ लग जाता खाना शुरू कर देती थी।
विज्ञापन

3 of 7
अपने बढ़ते वजन से परेशान होकर जब उसने डाइटिंग का फैसला लिया तो उसके खाने की आदत डाइटिंग के आड़े आने लगी। खाने के अलावा उसे कुछ सूझता ही नहीं था। वो बताती है कि उसे ये मतलब नहीं था कि वो कितना खा चुकी है। उसे ऐसा कभी लगता ही नहीं था कि उसका पेट भर चुका है। वो बस खाती ही रहती थी। 

4 of 7
फिलहाल जेनेट अब काफी पतली हो चुकी है। अब वो केवल 63 किलो की है। ऐसा तब हुआ जब डॉक्टरों ने उसके भूख लगने के लिए जिम्मेदार हार्मोन को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

5 of 7
जब उस पर रिसर्च किया गया तो उसके भूख लगने के पीछे की जो बात सामने आयी वो उसके खाने के लिए लालच नहीं बल्कि भूख लगने के लिए जिम्मेदार हार्मोन था। शोधकर्ताओं ने पाया कि हमारे शरीर का एक हार्मोन जिसका नाम Ghrelin है, हमें खाना खाने के लिए उकसाता है।
विज्ञापन

6 of 7
ये वो हार्मोन है जो हमारे दिमाग को संकेत देता रहता है कि हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत है और जब हमारा पेट भर जाता है तो ये हार्मोन बनना बंद हो जाता है जिससे दिमाग में ये संकेत जाता है कि अब हमें और खाने की जरूरत नहीं है।

अगर ये हार्मोन अनियंत्रित हो जाए तो हमें ज्यादा भूख लगने लगती है और उसका परिणाम मोटापे के रूप में दिखता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तो अब जब भी आपको भूख पर भूख लगे तो अपने को ये दोष देना छोड़ दें कि ये आपके लालच का परिणाम है बल्कि डॉक्टर के पास सलाह लेने जाएं और अपने ghrelin हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए उनसे टिप्स लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें