कई बार सारी रिपोर्ट सामान्य होने के बाद भी पुरुष पिता नहीं बन पाते हैं। इस संबंध में पेंसिल्वेनिया विवि के नए शोध में एपिजेनेटिक कारणों का पता लगाया गया है, जो पुरुष बांझपन में भूमिका निभाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन अस्पष्ट कारणों में से एक बहुत बड़ा कारण हिस्टोन भी होते हैं जो कि न्यूक्लियोसोम स्ट्र्क्चर सेल्स में डीएनए को रेग्युलेट करते हैं। यह शोध शुक्राणुओं की कमी की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।