फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेलेपन और समाज से दूर धकेलती है आपको कम नींद: शोध

Mon, 27 Jan 2020 03:20 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
sleep - फोटो : pixa
अगर आप चाहते हैं कि आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहे तो आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। हर रात आपको कम से कम सात-आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए ताकि लोगों के साथ आपके संबंध मधुर और अच्छे रहे सकें। एक नए शोध में यह बात कही गई है। शोध में बताया गया है कि नींद में खलल का सीधा संबंध अकेलापन और समाज से कटना है। यह शोध नेचर कम्युनिकेशन में प्रकाशित हुआ है। आइए जानते हैें क्या कहता है शोध?
 
विज्ञापन

2 of 3
नींद - फोटो : pixabay
इस शोध से जुड़े हुए शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग अच्छी नींद लेते हैं वो बेहतर तरह से लोगों से बातचीत और विचार-विमर्श करते हैं। जबकि जो लोग कम सोते हैं और जिनको नींद न आने की समस्या होती है उनकी समाज के प्रति अरुचि ज्यादा होती है। यानी की ऐसे लोग समाज में मौजूद दूसरे लोगों के साथ घुल-मिल नहीं पाते हैं। सामाजिक तौर पर ऐसे लोगों का जीवन खाली रहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
sleep - फोटो : pixa
अच्छी और भरपूर नींद लेने वालों को समाज के प्रति सहानुभूति होती है। ऐसे लोग हर किसी के प्रति सहानुभूति रखते हैं और अच्छे संबंध बनाकर चलते हैं। शोधों यह बात सामने आई है कि दिमाग का जो हिस्सा सामाजिक तौर पर सहानुभूति के लिए जिम्मेदार होता है, अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो वह बेहतर तरह से कार्य नहीं कर पाता है। इसके अलावा, जब आप भरपूर नींद लेते हो तो आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी नहीं आता और गुस्से पर भी आपका काबू रहता है। वहीं दूसरी तरह जब आप कम नींद लेते हो तो चिड़चिड़े होने के साथ ही आपका गुस्सा भी सांतवें आसमान पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें