साइटिका के कारण पैर में दर्द
- फोटो : Adobe Stock
पहले साइटिका के बारे में जान लीजिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, साइटिका ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की सबसे लंबी नस साइटिक नर्व पर किसी कारणवश दबाव बढ़ जाता है।
- यह नस कमर के निचले हिस्से से निकलकर कूल्हों, जांघों और पैरों तक जाती है।
- जब इस नस पर दबाव पड़ता है तो कमर से लेकर पैर तक तेज झटके जैसा दर्द महसूस होता है।
- 30 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।
- लंबे समय तक बैठकर काम करने, बैठने की पोजिशन गलत होने और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं इसको बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
साइटिका के क्या लक्षण हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक पैर में तेज दर्द, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो तो यह साइटिका हो सकता है। स्पाइनल स्टेनोसिस, हड्डी बढ़ने, चोट या लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठने के कारण आपको साइटिका की दिक्कत और कमर में दर्द हो सकता है।
- साइटिका का दर्द आमतौर पर कमर से शुरू होकर कूल्हे और एक पैर के पीछे की तरफ नीचे तक जाता है।
- कुछ लोगों को झनझनाहट, सुन्नपन या मांसपेशियों में कमजोरी भी महसूस होती है।
- उम्र बढ़ने के साथ, मोटापा, डायबिटीज, भारी वजन उठाने वाले काम करने वालों में इस समस्या का खतरा अधिक देखा जाता है।