फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजापन दूर करेगा शिव का प्रिय 'धतूरा', इन बीमारियों के लिए भी है वरदान

Sun, 21 Jul 2019 03:23 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
datura - फोटो : pixabay
देवों के देव महादेव की पसंदीदा चीजों में धतूरा भी शामिल है। इसके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। धतूरे में जहर होता है, लेकिन फिर भी यह बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल औषधी बनाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं धतूरे से होने वाले फायदो के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
knee pain
जोड़ों के दर्द से राहत
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं या आपके पैरों में सूजन है तो आप धतूरे की पत्तियों को पीसकर लगा सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा। धतूरे के रस को तिल के तेल के साथ मिलाकर लगाने से भी फायदा होगा। इसे लगाने से गठिया में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
sxfg
घाव का इलाज
अगर शरीर में कहीं पर घाव हो जाए तो ऐसे में हल्के गुनगुने पानी की धार से घाव को साफ करें। इसके बाद धतूरे के पत्ते की पोटली बांधें। आपको आराम मिलेगा।

4 of 6
bald
गंजापन करता है दूर
आजकल लोगों में गंजेपन की समस्या आम है। उम्र से पहले ही लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। कहा जाता है कि इस गुणकारी धतूरे के रस को नियमित रुप से सिर पर लगाने से बाल जल्दी आने शुरु हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कान का दर्द में मिलती है राहत
250 मिली ग्राम सरसों का तेल, 60 मिलीग्राम गंधक और 500 ग्राम धतूरे के पत्तों के रस को धीमी आंच पर पकाएं। पकने के बाद जितना तेल बचे उसमें से दो से तीन बूंदे कान में डालें। ऐसा करने पर कान के दर्द में फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
epilepsy
मिर्गी रोग में होता है फायदा
कहा जाता है कि मिर्गी के रोगी को धतूरे की जड़ सुंघाने से आराम मिलता है।

नोट- धतूरा एक जहर होता है। किसी विशेषज्ञ की मदद पर ही इसका इस्तेमाल करें..।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें