सावन का महीना प्रकृति के सौन्दर्य का महीना होता है। शास्त्रों में महिलाओं को भी प्रकृति का ही रूप माना गया है। इस मौसम में बरसात की बूंदों से प्रकृति खिल उठती है और हर तरफ हरियाली छा जाती है। ऐसे में प्रकृति से एकाकार होने के लिए महिलाएं मेंहदी लगाती हैं। इन फायदों के अलावा एक खास वजह और भी है जो लोगों को मेंहदी लगाने के लिए मजबूर करती है। जी हां शायद ही लोगों को यह बात पता हो कि मेंहदी न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि तनाव और सिरदर्द की भी छुट्टी करती है। आइए जानते हैं कैसे...