फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2018: सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, उठाना पड़ेगा नुकसान

Sat, 21 Jul 2018 10:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सावन महीने में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग चीजें अर्पित करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार के व्रत 3 तरह के होते हैं। सावन सोमवार, सोलह सोमवार और सोम प्रदोष। पूर्णिमा से की जाने वाली गणना के अनुसार 28 जुलाई से सावन आरंभ हो रहा है और पहला सावन सोमवार 30 जुलाई को है। पूर्णिमा की गणना के अनुसार इस बार 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त और 20 अगस्त समेत चार सोमवार होंगे।वैसे तो सोमवार के व्रत की विधि भी बाकी व्रतों की तरह ही होती है। लेकिन इस व्रत को श्रावण माह से शुरू करना शुभ माना जाता है। बात अगर खान-पान की करें तो बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इस महीने कई ऐसी चीजे हैं जिनका सेवन करने से आपकी सेहत को फायदा नहीं नुकसान पहुंचता है।आइए जानते हैं क्या... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में हरी पत्तेदार सब्जियां बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। दरअसल ये शरीर में वात को बढ़ाती हैं। इसके अलावा मानसून के दिनों में इनमें बैक्टीरिया और कीड़े भी देखे जा सकते हैं। इसलिए सावन में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की मनाही होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बैंगन
बैंगन-
सावन के महीने में बैंगन नहीं खाया जाता। ऐसा माना जाता है कि बैंगन अशुद्ध है। इसके अलावा कार्तिक में भी बैंगन नहीं खाया जाता। अगर दूसरा पक्ष देखा जाए तो बारिश के दौरान बैंगन में कीड़े ज्यादा लगते हैं जो नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 

4 of 5
दूध और डेयरी प्रॉडक्ट
सावन के दौरान दूध और डेयरी प्रॉडक्ट जैसे दूध, दही पनीर, कच्चा दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ये भी कहा जाता है कि सावन में कढ़ी नहीं खानी चाहिए। ये चीजें वात दोष बढ़ा देते हैं जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके घेर सकती हैं। कहा जाता है कि इन सभी चीजों को भगवान शिव को तो अर्पित किया जा सकता है लेकिन इनका सेवन नहीं करना चाहिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूंगफली
लोग जो व्रती होते हैं वह दिन में कई बार फल और फलों का जूस आदि लेते हैं ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे। आप चाहें तो मूंगफली, मखाना आदि भी ले सकते हैं। इसके अलावा दिनभर में 7-8 ग्लास पानी जरूर पीयें। साथ ही व्रत में सिंघाड़ा, चटपटा फलाहारी उपमा, साबूदाने की शाही खीर या फिर चटपटी भुजिया सेव का सेवन किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें