माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 वर्षीय बेटे जेन नडेला का सोमवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी, जो उनकी मृत्यु का कारण बना। आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनियाभर में 17 मिलियन से ज्यादा लोग इस गंभीर मस्तिष्क रोग के शिकार हैं। इस रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 6 अक्टूबर को 'वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे' मनाया जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेरेब्रल पाल्सी, विकारों का एक समूह है जिसमें गति, मांसपेशियों की टोन या मुद्रा प्रभावित हो जाती है। इस बीमारी को बचपन में मोटोर डिसेबिलिटी का प्रमुख कारण माना जाता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के के अनुसार, दुनियाभर में 1,000 बच्चों में से लगभग 4 में इस समस्या का निदान किया जाता है। शैश्वावस्था या स्कूली दिनों में बच्चों में इस बीमारी के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस रोग के चलते अंगों या धड़ में लोच, असामान्य मुद्रा, अनैच्छिक रूप से अंगों में अस्थिरता जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।