फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 से 55 किलो वजन करने में 'सारा अली खान' ने इस तरह दी 'पीसीओएस' को मात

Mon, 12 Aug 2019 06:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान महज दो फिल्में देकर ही हिट हो गई हैं। फैशन, खुशमिजाजी के लिए चर्चा में रहने वाली और अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाने वाली सारा को पसंद करने वालों की तादाद काफी लंबी है। फिट और स्लिम नजर आने वाली सारा का वजन एक समय 96 किलो था। सारा के लिए वजन घटाना काफी मुश्किल था क्योंकि उन्हें पीसीओएस था।
विज्ञापन

2 of 6
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक प्रकार का मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो महिलाओं में हार्मोन्स को असंतुलित करता है। महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन नामक पुरुषों में होने वाले हार्मोन की अधिकता हो जाती है। इस स्थिति में ओवरी में पानी से भरी कई छोटी-छोटी ग्रंथियां बनने लगती हैं, जिसे पॉलीसिस्टिक ओवरी कहते हैं। इतना ही नहीं इंसुलिन की अधिक मात्रा, अनुवांशिकता और लो-ग्रेड इन्फ्लेमेशन भी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम लक्षण 
वजन बढ़ना (इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं)
थकान
अवांछित बाल उगना
बाल पतले होना
बांझपन
मुंहासे
सिर दर्द
नींद की समस्याएं और मूड स्विंग
 

4 of 6
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से बचने के उपाय 
-खाने में हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। जैसे- ब्रोकली, फूलगोभी, पालक।
-बादाम, अखरोट, ओमेगा और फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाएं।
-तीन वक्त अधिक भोजन करने की बजाए कम मात्रा में पांच बार खाना खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा।
-वजन पर नियंत्रण रखें। 
-हफ्ते में 5 दिन करीब आधे घंटे तक एक्सरसाइज करें।
-योग और ध्यान के जरिए तनाव से बचें। 
-धूम्रपान से बचें और शराब न पीएं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
96 किलो से 55 किलो तक आने के लिए सारा ने अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किया। अपनी डायट में पिज्जा की जगह सलाद को शामिल किया और लगातार वर्कआउट शुरू किया। सारा के अनुसार वो ओवरवेट थीं इसलिए उन्होंने वर्कआउट की शुरुआत कार्डियो और हेवी वर्कआउट जैसे- वॉकिंग, साइक्लिंग और ट्रेडमिल से की थी। इसके अलावा सारा हफ्ते के 7 में से 6 दिन, नियमित रूप से एक्सर्साइज करती हैं जिसमें पिलाटे, बॉक्सिंग और कार्डियो शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा घर का बना सादा भोजन पसंद करती हैं। सारा को खाने में रोटी, दाल, कम फ्राई सब्जियां, इडली, एग वाइट जैसी चीजें खाना पसंद है। इसके अलावा सारा वर्कआउट से पहले सुबह उठते के साथ 1 गिलास गर्म पानी पीती हैं। वर्कआउट के बाद म्यूसली, फल, ओट्स, टोफू और प्रोटीन शेक जैसी चीजें खाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें