व्हाइट ब्रेड खाने से क्या होता है?
- फोटो : freepik.com
व्हाइट ब्रेड वाली चीजें तो नहीं खा रहे ज्यादा?
मैदे से बनी व्हाइट ब्रेड को रोजाना या ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत पर कई तरह के असर पड़ सकते हैं। इसमें आमतौर पर फाइबर कम होता है और इसे बनाने के दौरान गेहूं के दाने की बाहरी परत हटा दिए जाते हैं। इससे ब्रेड का पोषण कम हो जाता है।
- व्हाइट ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए नियमित सेवन परेशानी बढ़ा सकता है।
- व्हाइट ब्रेड में फाइबर की मात्रा कम होती है। अगर पूरे दिन के आहार में फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज भी कम हों, तो मल त्याग में परेशानी और कब्ज हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।