मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए दिन रात पसीना बहा रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने खुद को शारीरिक और मानसिक तौर से बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह शाकाहारी बनने का फैसला किया है। हाल ही में अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग पूरी करने वाली परिणिती को सायना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर के यह फिल्म छोड़ने के बाद जगह मिली है।