फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सिर्फ 15 दिनों में ये बीज चर्बी गलाकर घटा देंगे वजन, शुगर होगा कंट्रोल और बढ़ेगी इम्युनिटी

Tue, 14 Oct 2025 08:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सब्जा सीड्स हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसकी तुलना अक्सर चिया सीड्स से की जाती है। आइए इस लेख इसी के बारे में जानते हैं कि इसके 15 दिनों तक लगातार सेवन से आपके सेहत में क्या क्या सुधार हो सकता है? 
विज्ञापन
1 of 6
सब्जा सीड्स - फोटो : Amar Ujala
Sabja Seeds Benefits: कौन नहीं चाहता कि उसका वजन घटे, लुक अच्छा रहे और त्वचा पर रौनक दिखे? आज के समय में बहुत से लोग मोटापे और शुगर की समस्या से परेशान हैं, और हर कोई अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहता है। ऐसे में तुलसी के बीज जिन्हें सब्जा सीड्स के नाम से जाना जाता है, इसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। ये एक अद्भुत स्वास्थ्य समाधान हो सकता है।

सब्जा सीड्स के छोटे काले बीज जब पानी में भिगोए जाते हैं, तो एक जेल जैसा रूप ले लेते हैं। इनका इस्तेमाल अक्सर फालूदा और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों में किया जाता है, लेकिन यह केवल सजावट के लिए नहीं हैं। ये आहार फाइबर, प्रोटीन, और आवश्यक फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर इनका नियमित रूप से 15 दिनों तक सेवन किया जाए, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। ये बीज शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में भी मदद करते हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ रोज सुबह एक चम्मच सब्जा सीड्स का सेवन करने का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सब्जा सीड्स - फोटो : Adobe Stock
चिया सीड्स से कितना अलग है सब्जा?
बहुत से लोग सब्जा सीड्स को चिया सीड्स के समान मानते हैं, लेकिन दोनों में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। चिया सीड्स को पचाने के लिए उन्हें भिगोने की जरूरत नहीं होती, जबकि सब्जा को इस्तेमाल से पहले पानी में भिगोना पड़ता है। सब्जा सीड्स में चिया की तुलना में ज्यादा फाइबर और कम कार्बोहाइड्रेट होता है।

इसके अलावा सब्जा के बीज पानी में जल्दी फूलकर एक जेल बनाते हैं, जबकि चिया सीड्स को फूलने में ज्यादा समय लगता है। अब आइए सब्जा सीड्स के फायदों के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या बकरी का दूध पीने से शरीर में बढ़ता है प्लेटलेट्स, जानें क्या कहते हैं शोध
विज्ञापन

3 of 6
सब्जा सीड्स - फोटो : Adobe Stock
वजन घटाने में सबसे कारगर
सब्जा सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और कैलोरी में कम होते हैं। जब आप इन्हें खाते हैं, तो ये पेट में फूल जाते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह आपको ज्यादा खाने से रोकता है और अनावश्यक क्रेविंग को कम करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: अपशगुन नहीं! शरीर में इन चीजों की कमी से फड़कती हैं आंखें, जानें इसके पीछे का विज्ञान
 

4 of 6
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल
इन बीजों में मौजूद फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। ये भोजन से ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर में अचानक होने वाले उछाल को रोका जा सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र और कब्ज में सहायक
सब्जा सीड्स का जेल रूप पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है। यह आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ये बीज पेट की एसिडिटी को शांत करने और अपच से राहत देने में भी कारगर होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इम्युनिटी - फोटो : Adobe stock photos
इम्यूनिटी और सूजन में सुधार
सब्जा सीड्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें