आजकल के जमाने में बूढ़ा हो या जवान हर कोई यही चाहता है कि वो एकदम फिट दिखे। इस बदलते दौर में ज्यादातर लोगों को सही खानपान न होने की वजह से पैर और दिल से संबंधित कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती है लेकिन आज हम आपको पैर और दिल को हेल्दी बनाए रखने का एक ऐसा बेहतरीन नुस्खा बताएंगे जिसे अपनाना आपकी जेब के लिए भी फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
2 of 7
रेत
अक्सर लोग अपने आप को फिट रखने के लिए जिम ज्वाइन करते है लेकिन जरा सी चूक भारी भी पड़ सकती हैं और जेब पर जो बोझ पड़ता है वो अलग। इसलिए अब आप अपनी जेब और शरीर को खतरे में डालने से बचने के लिए रेत पर सुबह दौड़ लगाना शुरु कर दें क्यों कि बीच के किनारे की बालू आपके पैर और दिल दोनों का खयाल रखेगी। इसके साथ ही घुटनों और टखनों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
3 of 7
रेत
एक्सर्ट की मानें तो गीली और सूखी दोनों ही रेत एक स्थिरता प्रदान करती है जिससे कि आपकी मांस पेशियों को नेचुरली मजबूती मिलती है और टखनों को स्थिरता अपने आप ही मिल जाती है। वहीं आपको बता दें कि भागने में सबसे ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है और मांसपेशियों को उस समय ज्यादा काम करना पड़ता है।
4 of 7
रेत
इसके साथ एक्सपर्ट का कहना है कि नंगे पांव बीच पर चलना आपके दिल को हेल्दी रखता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके दिल तक ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बराबर रहता है और पैर हैवी हो रहे हैं उस फीलिंग को भी कम करता है।
विज्ञापन
5 of 7
रेत
रेत पर चलने के अलावा पहाड़ों पर चलना भी मांसपेशियों और लिंगमेंट के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ऐसा करते समय घुटनों और एड़ियों का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
6 of 7
रेत
रेत पर अगर आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो उसे ठीक वैसे ही करें जैसे कि आप पार्क में करते हैं। यानि कि पहले दौड़ने की सीमा कम रखें और बाद में धीरे –धीरे उसे बढ़ा दें।
नंगे पाव बीच पर दौड़ना भी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि दौड़ते वक्त
पैरों के नीचे किसी भी तरह की कोई चीज न आ जाए और चोट न लग जाए। नंगे पाव और शूज के साथ रेत पर दौड़ना दोनों ही सेहत के लिए अच्छा रहता है इसलिए आप चाहे तो alternate दिन ये दोनों ही तरीकों से दौड़ सकते हैं।