फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2020: प्यार बढ़ाने के साथ अच्छी नींद भी देता है गुलाब, जानें क्या कहती है रिसर्च

Fri, 07 Feb 2020 09:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
rose - फोटो : instagram
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। गुलाब के जरिए युवा अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं, क्योंकि प्रेम का प्रतीक गुलाब किसी के प्रति अपना आकर्षण जाहिर करने का जरिया होता है। रोज डे (Rose Day 2020) पर युवा अपने दिल की बात जाहिर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब केवल प्यार का इजहार करने का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी अच्छा है। आइए जानते हैं इस बारे में रिसर्च क्या कहती है:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
rose
आपने गुलाब जल का प्रयोग तो किया ही होगा। पकवानों में स्वाद और चेहरे में निखार लाने से लेकर यह कई तरह के घरेलू नुस्खों में भी काम आता है। गुलाब को लेकर हुई एक रिसर्च में इस बात का पता चला है कि गुलाब हमारी नींद को भी गहरा और बेहतर बनाता है। गुलाब की खुशबू पढ़ने में एकाग्रता बढ़ाने और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार साबित होती है।
विज्ञापन

3 of 7
रिसर्च जर्नल ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित इस रिसर्च के अनुसार अंग्रेजी सीख रहे दो वर्ग के छात्रों पर यह अध्ययन किया गया। फस्र्ट ऑथर और स्टूडेंट टीचर फ्रांजिस्का न्यूमैन ने शोध के लिए दक्षिणी जर्मनी के एक स्कूल के छठी कक्षा के 54 विद्यार्थियों पर कई प्रयोग किए। एक वर्ग के छात्रों ने गुलाब की खुशबू के साथ अंग्रेजी शब्दावली सीखी, जबकि दूसरे वर्ग के छात्रों ने सामान्यत:।

4 of 7
गुलाब - फोटो : फाइल, अमर उजाला
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग, जर्मनी के रिसर्च हेड जुर्गन कोर्नमीयर के मुताबिक उन्होंने यह साबित किया कि गुलाब की सुगंध रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मजबूती से प्रभाव डालती है और इसे लक्ष्य के अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
छात्रों को अंग्रेजी शब्दावली सीखने के दौरान अपने घर में डेस्क पर गुलाब के सुगंध वाली  अगरबत्ती लगाने के लिए कहा गया। साथ ही रात में बिस्तर के बगल में बेडसाइड टेबल पर भी ऐसी अगरबत्ती जलाने को कहा गया।
विज्ञापन

6 of 7
File Photo - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य प्रयोग में स्कूल में अंग्रेजी के टेस्ट के दौरान उन्हें टेबल के नजदीक गुलाब की खुशबू वाली धूप बत्ती लगाने को भी कहा गया। सामान्य छात्रों के रिजल्ट की तुलना में प्रयोग समूह वाले छात्रों के रिजल्ट बेहतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Pixabay
न्यूमैन के मुताबिक जब सोने और सीखने के दौरान गुलाब सुगंध वाली अगरबत्ती का प्रयोग किया गया, तब छात्रों के अच्छे परिणाम आए। ...तो आप भी अपनी दिनचर्या में गुलाब की खुशबू वाले अगरबत्ती का प्रयोग करके देखें। हालांकि जिन्हें गुलाब की खुशबू से एलर्जी हो, वे ऐसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें