पिछले कुछ सालों में स्तन कैंसर की जगह दूसरे तरह का कैंसर महिलाओं के लिए जानलेवा बना है। इस बात का खुलासा एक नए विश्लेषण में सामने आया है। यह विश्लेषण अमेरिका ने साढ़े सात लाख महिलाओं का डाटा एकत्र कर किया है। ये सभी वो महिलाएं हैं, जिनको ब्रेस्ट कैंसर था। इस डाटा का विश्लेषण करके शोधकर्ताओं का दावा है कि स्तन कैंसर के साथ ही दूसरे तरह का कैंसर भी पिछले एक दशक से महिलाओं की जान का खतरा बना है।