फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Obesity: क्या सिर्फ गड़बड़ खानपान की वजह से ही बढ़ता है वजन? ये बातें जान गए दो दूर हो जाएगी आधी टेंशन

Thu, 29 Jan 2026 02:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आहार में गड़बड़ी मोटापे की समस्या बढ़ाने वाली मानी जाती है, पर सिर्फ इसे ही मोटापे का कारण नहीं माना जा सकता है। आनुवंशिकता और पर्यावरणीय कारकों के साथ शारीरिक निष्क्रियता, नींद की कमी जैसी स्थितियां भी आपमें मोटापे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा और इसके कारण - फोटो : Freeoik.com
मोटापा या अधिक वजन की समस्या वैश्विक स्तर पर काफी तेजी से बढ़ी है, लगभग सभी उम्र के लोगों पर इसका असर देखा जा रहा है। मोटापा शरीर में कई और गंभीर रोगों का खतरा बढ़ा देती है। इसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं। भोजन में कटौती से लेकर अत्यधिक व्यायाम तक, मोटापा कम करने के लिए हम क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर सही उपायों का सही विधि से प्रयोग किया जाए तो इस गंभीर समस्या के जोखिम से बचाव किया जा सकता है। हालांकि मोटापे को लेकर हमारे समाज में इतनी भ्रांतियां और अफवाहें हैं जिसे लोग आसानी से सच मानकर परेशान रहते हैं।

अगर हम सभी जीवनशैली और आहार में सुधार कर लें तो मोटापे की समस्या से बचाव किया जा सकता है। आइए इससे जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सच मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोटापा की समस्या क्यों होती है? - फोटो : Freepik.com
मिथ: मोटापा सिर्फ अस्वास्थ्यकर भोजन के कारण होता है।

यह सच है कि आहार में गड़बड़ी मोटापे की समस्या बढ़ाने वाली मानी जाती है, पर सिर्फ इसे ही मोटापे का कारण नहीं माना जा सकता है। आनुवंशिकता और पर्यावरणीय कारकों के साथ शारीरिक निष्क्रियता, नींद की कमी जैसी स्थितियां भी आपमें मोटापे का कारण बन सकती हैं।

एक अध्ययन में पाया गया है कि जो बच्चे अधिक समय तक मोबाइल-कंप्यूटर जैसे स्क्रीन से चिपके रहते हैं उनमें शारीरिक निष्क्रियता बढ़ जाती है, जो मोटापे के जोखिम को भी बढ़ा देती है।
विज्ञापन

3 of 5
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com
मिथ: मोटापा कम करने के लिए बस कम खाएं और अधिक व्यायाम करें।

लंबे समय तक आहार के माध्यम से शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन मोटापे का सीधा कारण होता है। ऐसे में इसे कम करने के लिए आहार और व्यायाम दोनों पर संतुलन स्तर पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए बस कम खाना या खाना छोड़ देना मोटापा कम करने का तरीका नहीं हो सकता है। जरूरी है कि आप संतुलित मात्रा में स्वस्थ भोजन करें और दिन में कम से कम 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें।

4 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
मिथ: मोटापा ग्रस्त लोग मधुमेह का शिकार हो जाते हैं।

मोटापा और डायबिटीज के बीच संबंधों का पता चलता है पर यह सीधे मधुमेह का कारण नहीं बनती है। टाइप-2 डायबिटीज के लिए मोटापा जरूर एक जोखिम कारक है, लेकिन मोटापे से ग्रस्त हर व्यक्ति को टाइप-2 डायबिटीज होगा ही, यह जरूरी नहीं है। यदि आप स्वस्थ जीवनशैली को प्रयोग में लाते हैं तो मोटापे और डायबिटीज, दोनों के खतरे को कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोटापा के खतरे को कैसे कम करें? - फोटो : Adobe stock photos
मिथ: परिवार में किसी को मोटापे की समस्या है तो आपको भी होगा।

मोटापे और आनुवांशिकी के बीच का संबंध जटिल है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यदि आपके परिवार में लोगों को मोटापे की समस्या है तो यह आपको भी होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिनका मोटापे का पारिवारिक इतिहास रहा है उन्हें अधिक सावधानी बरतते हुए आहार और जीवनशैली की आदतों पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। ये आपको मोटापे के जोखिमों से बचाने में विशेष मददगार हो सकती है। 



---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें