मोटापा से बीमारियां, जीवन की गुणवत्ता खराब
मोटापा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन आने वाले समय में ये कई तरह की घातक बीमारियों का कारण बनेगा। इसमें टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, स्तन और बाउल कैंसर के साथ स्ट्रोक के मामले बढ़ेंगे। मोटापा जीवन की गुणवत्ता को खराब करने के साथ मानसिक समस्याओं का कारण बनेगा। व्यक्ति खुद से हताश रहेगा और अवसाद में जीवन जीने को मजबूर होगा।