फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर, एक गलती से बिगड़ेगी तबीयत

Thu, 07 May 2026 11:09 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Tips: अगर आप उन लोगों में से हैं जो गर्मी में नारियल पानी पीना पसंद करते हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको यहां बताएंगे कि नारियल पानी पीते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : AI
Health Tips: गर्मियों के मौसम में नारियल पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में माना जाता है। कई लोग इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक के रूप में रोजाना पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीते समय छोटी-सी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है?

सड़क किनारे मिलने वाले नारियल पानी को गलत तरह से पीने से आपके शरीर में तमाम बीमारियां पैदा हो सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक नारियल पानी इसलिए गर्मियों में नारियल पानी पीते समय कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और आप एकदम फिट होकर नारियल पानी पी सकें। 
 
विज्ञापन

2 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : Freepik.com
1. सीधे स्ट्रॉ से पीने से बचें

सड़क किनारे मिलने वाले नारियल में लगी स्ट्रॉ या पाइप हमेशा साफ हो, यह जरूरी नहीं। इससे बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : freepik.com
2. हमेशा साफ ग्लास में पिएं

नारियल पानी को ग्लास में निकालकर पीने से उसके रंग और गुणवत्ता की जांच आसानी से की जा सकती है।

 

4 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : Freepik.com
3. ताजा नारियल पानी ही पिएं

कटे हुए नारियल को लंबे समय तक खुला छोड़ने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए ताजा नारियल पानी तुरंत पी लें।

 
विज्ञापन

5 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : Freepik.com
4. गंध और स्वाद पर ध्यान दें

अगर नारियल पानी से खट्टी या अजीब गंध आ रही हो या उसका स्वाद बदला हुआ लगे तो उसे बिल्कुल न पिएं।

 
विज्ञापन

6 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : freepik.com
5. रंग बदला हुआ हो तो सावधान

ताजा नारियल पानी साफ और पारदर्शी होता है। अगर पानी पीला या मटमैला दिखाई दे तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : freepik
6. फंगस दिखे तो तुरंत फेंक दें

नारियल के अंदर काले धब्बे, फंगस या सड़न दिखाई दे तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन

8 of 8
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर - फोटो : AI
7. ज्यादा देर तक स्टोर न करें

नारियल पानी को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसका स्वाद और पोषण कम हो सकता है। इसे तुरंत पीना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें