फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: टाइप-2 डायबिटीज में ऐसे आहार का सेवन हो सकता है सबसे लाभदायक, अध्ययन में दावा

Fri, 26 Nov 2021 05:58 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज में करें स्वस्थ आहार का सेवन (सांकेतिक) - फोटो : iStock
पिछले एक दशक में डायबिटीज का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। वैसे तो डायबिटीज मुख्यरूप से चार प्रकार, टाइप-1, टाइप -2, गर्भकालीन मधुमेह और प्रीडायबिटीज की होती है, इसमें भी टाइप-2 को सबसे खतरनाक प्रकार माना जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि दुनियाभर में टाइप-2 डायबिटीज के मामले, इसके अन्य प्रकारों की तुलना में सबसे अधिक हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां हर साल डायबिटीज के लाखों नए मामलों का निदान किया जा रहा है।  

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाने, इंसुलिन प्रतिरोध, इंसुलिन के उत्पादन में कमी जैसी स्थितियां डायबिटीज रोगियों के जोखिम को काफी अधिक बढ़ा देती हैं। अगर समय रहते इन्हें नियंत्रित न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकती है। डायबेटोलोजिया में प्रकाशित एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे आहार के बारे में बताया है जिसको प्रयोग में लाकर टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज को करें कंट्रोल - फोटो : iStock
टाइप-2 डायबिटीज की रोकथाम करना बहुत जरूरी
मधुमेह के खतरे को कम करने के लिए डाइट पर ध्यान देने से पहले इसके बारे में जान लेना आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, टाइप-2 मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध और रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि होना सबसे सामान्य है, जो समय के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि वजन कम करने या बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को नियंत्रित में रखकर मधुमेह को प्रबंधित करने में सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
लो एनर्जी वाले आहार का करें सेवन - फोटो : iStock
लो एनर्जी डाइट का सेवन है फायदेमंद
यूरोपीयन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज द्वारा प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चला है कि लो एनर्जी डाइट का पालन करके न सिर्फ वजन को कम करने में सफलता मिल सकती है साथ ही यह डायबिटीज के जोखिम को भी कम करने में सहायक मानी जाती है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने 19 अध्ययनों के मेटा-विश्लेषण के आधार पर पाया कि टाइप-2 मधुमेह वाले रोगियों में ब्लड शुगर को स्तर और शरीर के वजन को कम करने के लिए लो एनर्जी डाइट सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है। 

4 of 5
फल-सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद - फोटो : iStock
इन चीजों का करें अधिक से अधिक सेवन
लो एनर्जी वाले आहार का मतलब प्रोटीन की अधिक मात्रा में सेवन जबकि आहार में कैलोरी की मात्रा को कम करने से है। यह टाइप -2 मधुमेह के रोगियों के लिए मददगार हो सकता है। मधुमेह रोगियों के लिए इन चीजों के सेवन को विशेषज्ञ काफी फायदेमंद मानते हैं। 
  • बीन्स और दाल
  • चिकन, मछली और अंडे
  • हाई फाइबर वाले फल
  • हरी पत्तेदार सब्जियां और साग
  • जामुन
  • स्वस्थ वसा जैसे देसी घी, सूरजमुखी का तेल, जैतून का तेल
  • नट्स और सीड्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज रोगी खान-पान का रखें विशेष ख्याल - फोटो : iStock
क्या कहते हैं शोधकर्ता?
शोधकर्ता बताते हैं टाइप-2 डायबिटीज के प्रबंधन में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से होने वाली बढ़ोतरी को रोकने के लिए डायबिटीज रोगियों को आहार में कैलोरी की मात्रा को कम करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आहार को ध्यान में रखते हुए वजन कम करने के उपाय करके टाइप-2 मधुमेह के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 


--------------------
स्रोत और संदर्भ
Analysis shows low energy diets with formula meal replacements are the most effective methods for weight management and remission in adults with type 2 diabetes

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें