पिछले एक दशक में डायबिटीज का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। वैसे तो डायबिटीज मुख्यरूप से चार प्रकार, टाइप-1, टाइप -2, गर्भकालीन मधुमेह और प्रीडायबिटीज की होती है, इसमें भी टाइप-2 को सबसे खतरनाक प्रकार माना जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि दुनियाभर में टाइप-2 डायबिटीज के मामले, इसके अन्य प्रकारों की तुलना में सबसे अधिक हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां हर साल डायबिटीज के लाखों नए मामलों का निदान किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाने, इंसुलिन प्रतिरोध, इंसुलिन के उत्पादन में कमी जैसी स्थितियां डायबिटीज रोगियों के जोखिम को काफी अधिक बढ़ा देती हैं। अगर समय रहते इन्हें नियंत्रित न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकती है।
डायबेटोलोजिया में प्रकाशित एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे आहार के बारे में बताया है जिसको प्रयोग में लाकर टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।