फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद क्यों अचानक बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन, सामने आए 7 बड़े कारण

Thu, 29 Mar 2018 08:10 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
weight gain
आपने अक्सर देखा होगा शादी होने के बाद ज्यादातर  महिलाओं का तेजी से वजन बढ़ जाता है। वेट गेन करने का कारण अक्सर लोग शारीरिक संबंध को मानते हैं, लेकिन असलियत में ऐसा नही होता। क्या आपने कभी शादी के बाद बढ़ते वजन की सही वजह जानने की कोशिश की है ? आईए बताते हैं, आखिर क्यों शादी के बाद औरतों का वजन तेजी से बढ़ जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
weight gain after marriage
शादी के बाद नये कपल को सभी रिश्तेदारों के घर खाने पर जाने के रिवाज से आप सब वाकिफ होंगे। अब पार्टी में जाना है तो हाई कैलरी खाना ही मिलेगा। साथ ही आपको जबरदस्ती भूख से ज्यादा खिलाया जाता है। इसी रिवाज के चलते कपल की खाने की आदतों में बदलाव आ जाता है। जिस कारण शादी के बाद वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
romantic couple
लोगों का मानना है कि शादी के बाद यौन जीवन में सक्रियता के कारण भी वजन में बढ़ोतरी होती है। माना जाता है कि शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस वजह से महिलाओं का वजन बढ़ता है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई भी स्टडी सामने नहीं आई है जिसमें इस बात की पुष्टि की गई हो।

4 of 6
couple
शादी के बाद कपल्स के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। ऐसा अक्सर बदली हुई लाइफस्टाइल की वजह से होता है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि लोग शादी के बाद जितना ज्यादा खुश होते हैं उनके मोटे होने की उतनी ज्यादा संभावनाएं होती हैं। एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, जिन कपल को एक दूसरे के प्रति ज्यादा प्यार की भावना, सुरक्षा और खुशी का एहसास होता है उन लोगों का वजन तेजी से बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
weight gain after marriage
एक शोध के अनुसार शादीशुदा जोड़े सिंगल लोगों की तुलना में ज्यादा अच्छा खाना खाते हैं। लेकिन वह बिजी रहने के चलते खुद पर ध्यान नहीं दे पाते जिसकी वजह से वजन में बढ़ोतरी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
लोगों का ऐसा मानना हैं कि शादी के बाद सिर्फ महिलाओं का वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शादी के बाद जितनी तेजी से महिलाओं का वजन बढ़ता है उससे कई ज्यादा तेजी से पुरुषों का वजन भी बढ़ता है। स्टडी के मुताबिक, अगर कोई महिला 20 साल की है तो शादी के पांच सालों में उसका वजन 11 किलो ग्राम तक बढ़ जाता है। वहीं इसी उम्र के पुरुष का वजन 13 किलोग्राम तक जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें