फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची हल्दी के इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मिलेगी मदद, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Sun, 09 Feb 2020 07:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
turmeric
हल्दी केवल एक मसाला नहीं है बल्कि एक औषधि है जो सेहत के साथ रूप निखारने के काम में भी आती है। भारतीय खाने की जान हल्दी का कच्चा रूप सूखी और पाउडर वाली हल्दी से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। अदरक जैसी दिखने वाली कच्ची हल्दी को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानिए कच्ची हल्दी को प्रयोग करने के तरीके जो कैंसर जैसी भयानक बीमारी से भी दिलाएगा छुटकारा।

 
विज्ञापन

2 of 6
turmeric tea
कच्ची हल्दी का इस्तेमाल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। कच्ची हल्दी को चाय की तरह बनाकर पीया जा सकता है। एक कप पानी में ताजी हल्दी को घिसकर और साथ में नींबू के जूस को मिलाकर डालें। इसके बाद इसमें काली मिर्च डालकर गर्मागर्म छान कर पिएं। आप चाहें तो इसमें अदरक भी मिला सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
कच्ची हल्दी का सेवन करने से पुरुषों के प्रोटेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये रेडिएशन से होने वाले ट्यूमर से बचाने में मदद करती है। इसलिए कच्ची हल्दी को किसी भी जूस में मिलाकर पी सकते हैं।

 

4 of 6
अगर आप ताजी हल्दी को जूस में या पानी में मिलाकर नहीं पी सकते हैं तो अंडे की डिश में मिलाएं। अंडे के साथ कच्ची हल्दी को मिलाकर खाने से बहुत फायदा होगा। ताजी हल्दी को घिसकर ऑमलेट या किसी भी अंडे की रेसिपी में डालकर खाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
turmeric
कच्ची हल्दी को खाने का सबसे सही तरीका है इसका अचार। कच्ची हल्दी को पतले स्लाइस में काटकर एक जार में नींबू का रस मिलाकर रख लें। इसमें नमक और मिर्ची को मिलाकर फ्रिज में रखकर खाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही ये सेहत को बहुत  ही ज्यादा फायदा करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कच्ची हल्दी में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने का गुण होता है। इसलिए यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होती है। इंसुलिन के अलावा यह ग्लूकोज को नियंत्रित करती है जिससे मधुमेह के दौरान दी जाने वाली उपचार का असर बढ़ जाता है। लेकिन कच्ची हल्दी को खानपान में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें