कोविड-19 के शिकार लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल फिलहाल में किए गए अध्ययनों के आधार पर विशेषज्ञों ने कोविड-19 के बाद प्रजनन संबंधी, सुनाई न देने जैसी कई समस्याओं के बारे में बताया है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक ताजा रिपोर्ट में वैज्ञानिकों नें बताया है कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद कई लोगों में ऑर्गन डैमेज यानी कि तेजी से अंगों के खराब होने के मामले देखे जा रहे हैं। इस अध्ययन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने और किन बातों का जिक्र किया है, जिसे आपके लिए जानना जरूरी हो सकता है।