फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पिए ही पेट में शराब बना रही ये अनोखी बीमारी, डॉक्टर भी हैं हैरान

Mon, 28 Oct 2019 02:55 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर - फोटो : Self
आपको यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन एकदम सच है कि एक नई बीमारी व्यक्ति के पेट में ही अल्कोहल बना रही है। न्यूयॉर्क की मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। दरअसल, इस अध्ययन से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के शरीर में एक फंगस बन रहा है जो कि कार्बोहाइड्रेड को अल्कोहल यानी शराब में तब्दील कर रहा है। इसकी वजह से बिना अल्कोहल के सेवन के ही व्यक्ति के पेट में अल्कोहल बन रही है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक व्यक्ति के पेट में बिना अल्कोहल के सेवन के ही अल्कोहल पाई गई। अगली स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला और इससे जुड़ा अध्ययन...
विज्ञापन

2 of 4
डॉक्टर - फोटो : pixabay
क्या है पूरा मामला? 
अमेरिका में रहने वाले 46 साल के व्यक्ति को पुलिस ने 2014 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया और जुर्माना भी लगाया। लेकिन व्यक्ति ने कहा कि उसने शराब नहीं पी है। डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला उसने शराब नहीं पी है, लेकिन शरीर में अल्कोहल है। इसके बाद उस व्यक्ति के पेट में मौजूद शराब पर अध्ययन किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
शराब - फोटो : PTI
न्यूयॉर्क स्थित रिचमंड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ने इस पूरे मामले पर अध्ययन किया और जो बात निकलकर सामने आई उसने डॉक्टरों को भी चौंका दिया। दरअसल, स्टडी में पता चला कि उस व्यक्ति को ऑटो ब्रेवरी सिंड्रोम (एबीएस) नाम की बीमारी है। इस बीमारी की वजह से ही बिना पिए उसके शरीर में अल्कोहल का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
शराब की लत - फोटो : shutterstock
इस अध्ययन से जुड़े यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस बीमारी को दुर्लभ बताया है। डॉक्टर बारबरा कॉर्डेल का कहना है कि यह बीमारी पिछले 30 साल में सिर्फ पांच लोगों को ही हुई है। इस बीमारी में एक फंगस कार्बोहाइड्रेट को अल्कोहल में बदल रहा है। इसकी वजह से इस शख्स के शरीर में अल्कोहल की मात्रा बढ़ गई थी। दरअसल, जिस शख्स के शरीर में बिना पिए ही अल्कोहल पाई गई थी वह साल 2011 में एक हादसे का शिकार हुआ था। उसके बाद उसने एंटीबायोटिक्स लेनी शुरू की थी और उसे ऑटो ब्रेवरी सिंड्रोम ने उसे जकड़ लिया। इसी वजह से यह शख्स हर बार ब्रीथ एनालाइजर में शराब के नशे में दिखाई देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें