फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Health Day 2020: कम करना चाहते हैं मोटापा, लेकिन बार-बार लगती है भूख तो करें ये आसान उपाय

Tue, 07 Apr 2020 11:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आजकल हर कोई फिट दिखना चाहता है, लेकिन बहुत सारे लोग मोटापा का शिकार हैं। वजन कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई जिम जाता है तो कोई नियमित योगासन करते हैं। लेकिन नियमित अभ्यास नहीं कर पाने से वे फिट नहीं दिख पाते। बहुत सारे लोग फिट तो दिखना चाहते हैं, लेकिन वह अपनी बार-बार खाने की आदत नहीं छोड़ पाते। अब पेट है, भूख तो लगेगी, लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर पर दिनभर खाते रहने के कारण वह अपना वजन नियंत्रित नहीं कर पाते। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे कुछ टिप्स के बारे में जिनको अपनाकर आप बार-बार भूख लगने के कारण खाते रहने की आदत पर कंट्रोल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
weight loss tips - फोटो : pixa
फिट दिखने के लिए केवल वर्कआउट करना काफी नहीं होता, बल्कि हेल्दी डाइट भी फॉलो करनी होती है। लेकिन खाने के शौकीन क्या करें? ऐसे लोगों को डाइट के अनुसार नपा-तुला खाने से उनका मन नहीं मानता है और उन्हें लगातार कुछ न कुछ खाने की तलब उठती है। ऐसे लोगों को कुछ खास टिप्स अपनाने चाहिए। आप जब कोई डाइट शुरू करते हैं तो कुछ दिनों के बाद यह बदल जाता है। इसलिए आपको ऐसी डाइट का चुनाव करना चाहिए, जिसे लंबे समय तक फॉलो कर सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
खानपान
खुद को फिट रखने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन अक्सर स्वाद के चक्कर में हम हेल्दी फूड पर कायम नहीं रह पाते। प्रोटीन हमारी भूख को तो शांत रखता ही है, शरीर में जमा होने वाले बॉडी फैट को भी कम करता है। इसलिए जरूरी है कि प्रोटीनयुक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। 

4 of 5
हमें बचपन से ही खाना चबा-चबाकर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन हममें से ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते। अक्सर हम हड़बड़ी में खाना खाते हैं। डाइटिशियन सलाह देते हैं कि हमें खाना खाते वक्त एक बाइट को 20 से 25 बार चबाकर खाना चाहिए। खाना खाने में ज्यादा समय लगेगा। ऐसा रूटीन फॉलो करने पर आपको संतुष्टि मिलेगी और पेट भी भरा हुआ लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमारी सेहत के लिए फाइबर युक्त भोजन बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने पर हम कम कैलोरी कंज्यूम करते हैं और कम खाना खाने पर भी पेट भरा हुआ लगता है। बार-बार खाने की आदत में बदलाव के लिए अपनी डाइट में फाइबरयुक्त फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें