Protein Intake Precautions: आजकल बॉडी बनाने और फिटनेस के जुनून में कुछ लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल एक फैशन की तरह कर रहे हैं। जिम जाने वाले लगभग हर व्यक्ति के डाइट प्लान में प्रोटीन सप्लीमेंट शामिल होता है, जिसे वे बिना सोचे-समझे, जरूरत से ज्यादा मात्रा में लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह 'गटागट' प्रोटीन आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है?
अत्यधिक प्रोटीन सेवन आपकी किडनी (गुर्दे) पर भारी दबाव डाल सकता है। किडनी का काम प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से बने वेस्ट प्रोडक्ट्स को फिल्टर करना होता है। जब प्रोटीन का इनटेक सामान्य जरूरत से बहुत ज्यादा हो जाता है, तो किडनियों पर ओवरलोडिंग होती है।
लंबे समय तक यह दबाव रहने पर किडनी के काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे किडनी से संबंधित कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए प्रोटीन पाउडर लेते समय न केवल उसकी मात्रा, बल्कि उसकी गुणवत्ता और आपके शरीर की वास्तविक जरूरत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसे बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि एक जरूरी चेकलिस्ट के साथ ही अपनी डाइट में शामिल करें।