फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: गर्भावस्था में इन चीजों का जरूर करें सेवन, मां बच्चे दोनों की सेहत को मिलेगा लाभ

Thu, 23 Feb 2023 10:44 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गर्भवस्था में क्या खाएं - फोटो : istock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए गर्भवती महिला को भी अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए गर्भावस्था के दौरान महिला के खानपान का विशेष ध्यान दिया जाता है। अच्छे खानपान से गर्भवती महिला स्वस्थ और सेहतमंद होती है, साथ ही खानपान का सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। वहीं गर्भवती महिला के खानपान से ही प्रसव के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी बचा जा सकता है। गर्भावस्था में महिला जो भी खाती है, उससे अजन्मे बच्चे पर असर होता है। बच्चे का दिमाग तेज होता है। उसे भरपूर पोषण मिलता है तो प्रसव के बाद स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है। ऐसे में गर्भावस्था में महिला को कुछ चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी सूपर फूड्स के बारे में जो गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

2 of 7
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay
गर्भवती महिला को क्या खाना चाहिए

पालक

हरी सब्जियों में सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें पालक का सेवन बहुत लाभदायक है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई सारे मिनरल्स होते हैं। बच्चों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पालक का सेवन आवश्यक है। गर्भवती महिला को पालक का सेवन करना चाहिए। इससे अजन्मे बच्चे को बेहतर सेहत और तेज दिमाग मिलता है।
विज्ञापन

3 of 7
अंडे के फायदे - फोटो : Pixabay
अंडा

अंडा भी पोषण से भरपूर है। अंडे में प्रोटीन के साथ ही विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में विटामिन डी की मात्री भी अधिक मिलती है। बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण है। इसलिए गर्भवती महिला अंडे का सेवन भी कर सकती हैं।

4 of 7
बादाम खाने के फायदे - फोटो : istock
बादाम

बादाम में काफी सारे पोषक तत्व होते है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। यह बात गर्भवती महिला और उनके बच्चे पर भी लागू होती है। बादाम में काफी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। गर्भावस्था में महिला को बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे का दिमागी विकास बेहतर होता है।
विज्ञापन

5 of 7
फल खाने के फायदे - फोटो : iStock
ताजे फल

फल सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। ताजे फलों से विटामिन मिलता है। ऐसे में गर्भावस्था में महिला को संतरा, केला, आम, अंगूर, सेब आदि फलों का सेवन करना चाहिए। चाहे तो फलों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
दही खाने के फायदे - फोटो : istock
दही

गर्भवती महिलाओं के लिए दही का सेवन भी सेहतमंद और बच्चे के लिए फायदेमंद है। दही में विटामिन सी समेत बहुत सारा प्रोटीन होता है। रोजाना दही का सेवन करने से प्रसव के बाद स्वस्थ और विकसित बच्चे का जन्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूध के फायदे - फोटो : iStock
दूध

बच्चे हों या बड़े, हर किसी को दूध के सेवन की सलाह दी जाती है। एक गिलास दूध में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए भी दूध बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है। सेहत बनती है और बच्चे के दिमाग का भी विकास होता है।
--------------

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें