मौसम बदलता है, तो अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। आपने जरा सी लापरवाही की नहीं कि आपके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। मौसम का बदलना अक्सर लोगों में सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी शारीरिक समस्याएं लेकर आता है। कुछ लोग फरवरी महीना खत्म होते ही स्वेटर पहनना छोड़ देते हैं। दिन का तापमान कभी बढ़ जाता है, तो रात का कम हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी भी असावधानी सेहत बिगाड़ सकती है। इन दिनों छोटे बच्चों और उन लोगों को खास ध्यान देना चाहिए, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
कौन-कौन सी बीमारी:
बदलते मौसम में सबसे ज्यादा वायरल बुखार की समस्या से लोग पीड़ित होते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, गले का इंफेक्शन, निमोनिया और टाइफॉइड जैसी बीमारियां भी आम हैं। आप थोड़ी सी सावधानी बरतकर इन बीमारियों से बच सकते हैं। मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, सिरदर्द हो, तो ये वायरल फीवर के लक्षण हो सकते हैं।
बरतें सावधानी
बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनकी इम्युनिटी कम होती है। इनमें इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। सुबह और शाम के समय बच्चों को फुल स्लीव्स पहनाएं। उन्हें अनहेल्दी फूड से दूर रखें। ठंडा पानी पीने से बचें। अभी से फ्रिज की चीजों का सेवन न करें। चाहें तो ठंडे पानी में नॉर्मल पानी मिलाकर पिएं। अपने हाथों को साफ रखें।