आलू हर घर में प्रयोग में लाई जाने वाली सबसे आम सब्जियों में से एक है। यह हर मौसम में उपलब्ध होता है और इसे अन्य कई सब्जियों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। भारत में आलू की अच्छी उपज रही है, सेहत के लिहाज से भी आलू को कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। आलू कई विटामिन्स और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है।
एक मध्यम आकार के आलू (173 ग्राम) से शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे 161 कैलोरी, प्रोटीन ( 4.3 ग्राम), कार्ब्स (36.6 ग्राम), फाइबर (3.8 ग्राम) और विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे शरीर के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
अध्ययनों में पाया गया है कि आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में विशेष लाभकारी हो सकते हैं। क्या आलू वास्तव में स्वस्थ है? आलू चूंकि कार्बोहाइड्रेट का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है, ऐसे में अक्सर यह सवाल खड़ा होता रहता है कि क्या जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है वह आलू खा सकते हैं? आइए इस बारे में शोध के आधार पर समझते हैं।