फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Holi: होली की अगली सुबह बॉडी डिटॉक्स करना जरूरी, ये ड्रिंक्स करेंगी लिवर-गट क्लीन

Thu, 05 Mar 2026 11:37 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों में ओवरईटिंग से लिवर और गट पर दबाव बढ़ता है। होली के अगले दिन बॉडी को हल्का और एनर्जेटिक रखने के लिए कुछ आसान किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉडी डिटॉक्स के तरीके - फोटो : Adobe Stock Images
होली का त्योहार देशभर में खुशियों और उल्लास के साथ मनाया गया। हम सबने पक्का तली-भुनी चीजें, मिठाइयां-पकवान, ठंडाई का खूब सेवन किया होगा। बीते दो-तीन दिनों में त्योहारी सीजन के खान-पान के कारण हमारे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और फैट वाली चीजें ज्यादा खाने से पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है जिसके कारण होली के बाद अक्सर लोगों को गैस, एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं का शिकायत होती है। 

त्योहार के दिनों में अक्सर हम ओवरईटिंग भी कर लेते हैं जिससे लिवर और गट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। खान-पान में गड़बड़ी के कारण शरीर में टॉक्सिन बढ़ने का खतरा भी रहता है जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

यही कारण है कि होली के अगले दिन सभी लोगों को अच्छे से बॉडी डिटॉक्स करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
हेल्दी ड्रिंक से करें बॉडी डिटॉक्स - फोटो : Freepik.com
गड़बड़ खान-पान के बाद बॉडी डिटॉक्स

आहार विशेषज्ञ पारुल शर्मा कहती हैं, गड़बड़ खान-पान के कारण लिवर को टॉक्सिन्स और अतिरिक्त फैट को प्रोसेस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। त्योहारी सीजन में तली-भुनी, ज्यादा मीठी चीजें हम सभी खा ही लेते हैं। हालांकि इसके बाद खानपान और हाइड्रेशन से इन अंगों को सपोर्ट देना जरूरी है।

होली के अगले दिन बॉडी को हल्का और एनर्जेटिक रखने के लिए बॉडी डिटॉक्स करना जरूरी है। कुछ ड्रिंक्स इसमें काफी मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी के फायदे - फोटो : Adobe Stock
 सबुह गुनगुना नींबू पानी

होली की अगली सबुह गुनगुना पानी में ताजा नींबू मिलाकर पीने के साथ दिन की शुरुआत करे। लिवर और गट हेल्थ के लिए ये सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। 
 
  • नींबू में विटामिन-सी और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। 
  • सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है। 
  • यह शरीर को हाइड्रेट करता है, जिससे किडनी और लिवर बेहतर तरीके से डिटॉक्स भी करता है।

4 of 5
खीरा वाला पानी - फोटो : Freepik
अदरक-पुदीना, खीरा वाला पानी

खीरा, अदरक-पुदीना को भिगोकर तैयार ड्रिंक भी डिटॉक्स में बहुत मददगार है। ये गैस, मितली और अपच को कम करने में मदद करता है।
 
  • अदरक में जिंजरॉल और पुदीना में मेंथॉल जैसे तत्व होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने के लिए जाने जाते हैं। 
  • पुदीना आंतों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, जिससे पेट दर्द और ब्लोटिंग कम हो सकती है।
  • त्योहार के बाद भारी भोजन के कारण जो सूजन और अपच होती है, उसमें यह ड्रिंक फायदेमंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिटॉक्स के लिए जूस - फोटो : Freepik.com
इन उपायों से भी पा सकते हैं लाभ

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अगले दो-तीन दिन कई और ड्रिक्स को सेवन करें। 
 
  • नारियल पानी पिएं। ये प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम से भरपूर होता है। 
  • नारियल पानी डिहाइड्रेशन कम करता है। पर्याप्त हाइड्रेशन से लिवर और किडनी के कार्य को सपोर्ट मिलता है, जिससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। 
  • छाछ एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो गट माइक्रोबायोम को संतुलित करने में मददगार है।
  • प्रोबायोटिक्स कब्ज, गैस और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याओं में सहायक होते हैं। 
  • ग्रीन-टी भी अच्छा विकल्प है। ग्रीन-टी के सेवन से लिवर फंक्शन को ठीक किया जा सकता है।


------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें