प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
'सेव द चिल्ड्रन' संस्था ने 'भारत में निमोनिया के परिस्थिति का विश्लेषण' के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और राजस्थान पर आधारित एक अध्ययन किया। अध्ययन के बाद जारी रिपोर्ट में बताया गया कि देश में हर चार मिनट में एक बच्चे की मौत निमोनिया से हो रही है। इन पांच राज्यों में कुल मिलाकर एआरआई यानी एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का प्रचलन दर 13.4 फीसदी रहा।