भारत में लिवर ट्रांसप्लांट
- फोटो : Adobe Stock
अगस्त 2025 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि साल 2024 में देश ने लगभग 18,900 ट्रांसप्लांट करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जो एक साल में सबसे ज्यादा है।
नई दिल्ली में 15वें ऑर्गन डोनेशन डे पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2023 में, तीन लाख से ज्यादा नागरिकों ने नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के जरिए ऑर्गन डोनेट करने का वादा किया है। ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन में भारत दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है। ऑर्गन डोनेशन इंसानियत के सबसे अच्छे कामों में से एक है। हर ऑर्गन डोनर एक साइलेंट हीरो है जिसका बिना स्वार्थ के किया गया काम दुख को उम्मीद में और नुकसान को जिंदगी में बदल देता है।
लिवर ट्रांसप्लांट के आंकड़े राहत देने वाले
ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी ऑन ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन और नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के आंकड़ों के अनुसार देश में 2024 में लगभग 5000 लिवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक
भारत दुनिया में सबसे अधिक संख्या में लिवर प्रत्यारोपण करने वाला देश बन गया है।
लिवर ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अभिदीप चौधरी ने कहा कि भारत का लिवर ट्रांसप्लांट इकोसिस्टम विज्ञान, नैतिकता और मानवता के बीच पूर्ण सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करता है। आईएलडीएलटी के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद रेला ने कहा कि लिविंग डोनर लिवर प्रत्यारोपण का भारतीय मॉडल दुनिया के लिए एक स्वर्णिम मानक बन गया है।