फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है गिटार बजाना

Sun, 15 Sep 2019 04:02 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संगीत सुनने से हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि मन को भी एक आरामदेह अहसास होता है। संगीत सुनने के इतने फायदे हैं कि यह अपने आप में एक जादू है। यह तो हुई संगीत सुनने के फायदे की बात लेकिन किसी वाद्य यंत्र को अपने से बजाना संगीत सुनने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। गिटार भी इन्हीं वाद्य यंत्रों में से एक है। नई पिढ़ी को आप गिटार बजाते हुए बहुत बार देखे होंगे। लेकिन आपको बता दें कि गिटार बजाना आपके दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
heart
दिल को स्वस्थ रखता है गिटार
संगीतीय उपचार को स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक रिसर्च टीम ने संगीत अभ्यास और बल्ड प्रेशर के बीच संबंध का अध्ययन किया। गिटार बजाने वाले लोगों के ऊपर हुए इस अध्ययन में पाया गया कि 100 मिनट तक गिटार बजाने वाले लोगों के ब्लड प्रेशर में कमी पायी गयी और हार्ट रेट भी दूसरों की तुलना में कम रहा।
विज्ञापन

3 of 5
तनाव मुक्त - फोटो : self
तनाव में आती है कमी
गिटार बजाना भी संगीतीय उपचार का एक हिस्सा है। इसे बजाकर आप तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। जब भी आपका मन किसी वजह से परेशान हो तो गिटार बजाने से आपको शान्ति मिलेगी। यही नही गिटार बजाने से याददाश्त तेज होता है।

4 of 5
आत्मविश्वास बढ़ाने में
किसी भी वाद्य यंत्र को आप बजाना शुरु करते हैं तो आपको धीरे-धीरे आप उसे बजाने में निपुण हो जाते हैं। इस वजह से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। गिटार बजाने के दौरान भी ऐसा ही होता है। जैसे-जैसे आप गिटार बजाने में निपुण होते जाते हैं तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानसिक सेहत के लिए
मानसिक सेहत के लिए गिटार बजाना बहुत ही फायदेमंद है। इसे बजाने से तनाव और चिंता में कमी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें