फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको भी आता है बहुत अधिक गुस्सा? हो सकता है पित्त बढ़ने का लक्षण, जानिए उपाय

Sat, 12 Dec 2020 09:33 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारे जीवन में जिस तरह हमारे साथ सुख और दुख हमेशा लगा रहता है, ठीक उसी तरह अनेकों तरह की बीमारियां भी इंसान के साथ रहती हैं, जिसमें से एक बीमारी है पित्त। अगर आपके नहाने के कुछ देर बाद ही आपकी बॉडी से दुर्गंध आने लगती है या फिर आपको छोटी सी बातों पर काफी ज्यादा गुस्सा आता है, तो इसका मतलब है कि आपका शरीर पित्तज प्रकृति का है। लेकिन चौंकिए मत, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि पित्त दोष होने पर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जिससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे करें पहचान
  • सबसे पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि अगर आपको पित्त दोष है, तो इसे पहचानें कैसे यानी इसके लक्षण क्या हो सकते हैं? दरअसल, इसके कई लक्षण हैं, जिनसे आप बढ़े हुए पित्त दोष को पहचान सकते हैं। जैसे- आपको काफी ज्यादा गर्मी लगती हो और पसीना भी काफी आता हो, मुंह में छाले होना, गले में सूजन आना, काफी जल्द थकाना होना, बहुत ज्यादा गुस्सा आना, लगातार ठंडी चीजें खाने की इच्छा होना और शरीर से ज्यादा दुर्गंध आना जैसे कई लक्षणों से आप पहचान सकते हैं कि आपको पित्त दोष है या फिर नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे बढ़ता है पित्त?
  • आयुर्वेद के मुताबिक, पित्त असंतुलित होने पर लगभग 40 प्रकार के रोगों से आप घिर सकते हैं। चाहे पित्त कम हो या फिर ज्यादा, इन दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति को रोग हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं, जिनसे मानव शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ती है। शायद नहीं, तो आपको बता दें कि इसकी सबसे पहली वजह है तीखा भोजन। जी हां! अगर आप तीखा खाना खाते हो तो, इसे कम या फिर बंद कर दें। वहीं, मानसिक तनाव लेने के कारण भी हमारे शरीर में पित्त बढ़ता है। इसके अलावा खट्टी चीजें, गर्म तासीर, सिरके से बनी चीजों का अधिक सेवन करने वाले लोगों के शरीर में पित्त बढ़ जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे समय में क्या खाएं?
  • हम जो भी कुछ खाते हैं, उसका कहीं न कहीं हमारे बीमार होने से कनेक्शन होता ही है। ऐसे में बीमारी के समय हमें अपने खानपान में जरूरी बदलाव करना ही चाहिए। जैसे अगर आप अपने बढ़े हुए पित्त को शांत करना चाहते हैं, तो आपको मसालेदार खाने को बिल्कुल बंद करना होगा। साथ ही ऐसे समय में नॉनवेज को खाना तो दूर इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। मसालेदार खाने की जगह आपको ऐसी कच्ची सब्जियां जैसे- चुकंदर, गाजर, खीरा, ब्रोकली, मूली आदि चीजें खानी चाहिए, जो आपके शरीर को ठंडक दें। इसके अलावा देसी घी खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन चीजों को ना खाएं
  • अगर आप पित्तज प्रकृति की कैटगरी में हैं, यानी अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है, तो आपको ये ध्यान देना चाहिए कि खाने की कुछ चीजें आपको नहीं खानी चाहिए। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अल्कोहल। आप अगर ड्रिंक करते हैं, लेकिन आप को पित्त की समस्या है तो आपको अल्कोहल से कोसों दूर रहना है। कच्चे टमाटर भी उस व्यक्ति को नहीं खाने हैं, जिसको पित्त की समस्या है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स बहुत ही कम मात्रा में खाने चाहिए। हालांकि, बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। मूंगफली बेहद कम खाएं, क्योंकि तभी जाकर आपको इस समस्या से छुट्टी मिलेगी। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें