फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में मौजूद इस चीज से छू-मंतर हो जाएगी डायबिटीज, आजमाकर देख लें

Thu, 08 Apr 2021 07:17 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के पोषण से  यु्क्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ये न सिर्फ बीमारियों से कोसों दूर रखने में सहायक होते हैं साथ ही हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। भोजन के अलावा भी हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे शरीर को लाभ मिल सके और इन्हीं में से एक चीज है- पिस्ता। पिस्ता खाने में जितना स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, उसके फायदे भी उतने ही हैं। पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
आंखों के लिए फायदेमंद है पिस्ता - फोटो : pixels
आंखों के लिए फायदेमंद है
पिस्ता में दो एंटी ऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली आंखों की बीमारियों को रोकने में सहायक हो सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा पिस्ता का नियमित रूप से सेवन करना कई अन्य तरह से भी आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
मधुमेह के रोगी करें पिस्ता का सेवन - फोटो : Pixabay
डायबिटीज को नियंत्रित करता है
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें पिस्ता के सेवन की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिस्ता का सेवन करने से खून में शुगर का स्तर सामान्य बना रहता है। इसके अलावा इसका सेवन डायबिटीज को नियंत्रित ऱखते हुए आपको कई प्रकार की अन्य समस्याओं से भी बचा सकता है।

4 of 6
आंतों के लिए फायदेमंद है पिस्ता - फोटो : social media
आंतों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता को फाइबर से भरपूर माना जाता है, इसलिए ये पाचन तंत्र और आंतों को दुरुस्त रखने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी यह काफी लाभदायक हो सकता है। पिस्ता खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है जिसकी वजह से सेहत ठीक बनी रह सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
सिरदर्द को दूर करती है पिस्ता - फोटो : pixabay
सिरदर्द में आराम देता है
दिन भर के तनाव, खान-पान में बदलाव के कारण थकान और सिर दर्द की परेशानी होती है। कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता सिर दर्द को कम करता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दस्त को दूर करने में सहायक है पिस्ता - फोटो : istock
दस्त में पिस्ता के फायदे 
जिन लोगों को लगातार दस्त की दिक्कत होती है वह भी पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। दस्त को रोकने के साथ उससे होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी पिस्ता फायदेमंद है। पिस्ता के पेड़ की छाल का काढ़ा पीने से दस्त में शीघ्रता से लाभ मिल सकता है।


नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें