फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर होने वाले मुहांसे देते हैं इन बीमारियों का संकेत, हो जाइए सतर्क

Wed, 17 Mar 2021 04:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मुहांसे शरीर की कई सारी समस्याओं का संकेत देते हैं - फोटो : Pixabay

चेहरे पर मुहांसे किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं और इनको बिल्कुल भी हल्के में लेना भी नहीं चाहिए क्योंकि यही मुहांसे शरीर की कई सारी समस्याओं का संकेत देते हैं। गाल, नाक, फॉरहेड आदि हिस्सों पर होने वाले मुहांसे ही हमें बताते हैं कि हमारे शरीर का कौनसा अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा या हम हमारे शरीर के प्रति दिन-ब-दिन कितने लापरवाह हुए जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में  महर्षि चरक अस्पताल, नीमच के डर्मेटॉलिजस्ट  डॉ अतिशय शर्मा से जानिए कि चेहरे के किस हिस्से पर हुआ मुहांसा किस बीमारी का संकेत देता है।

 

 

विज्ञापन

2 of 6
 हार्मोंस को संतुलित किया जा सकता है - फोटो : social media

किनारों पर
कुछ लोगों को चेहरे के किनारों-किनारों पर ही मुहांसे निकलते हैं। यदि आपको इस तरह के मुहांसे हो रहे हैं तो मुख्य कारण असंतुलित हार्मोंस हैं। किशोरावस्था में अधिकतर लोगों के चेहरे के किनारों पर मुहांसे निकलने लगते हैं इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है, अपनी दिनचर्या में सुधार करके, व्यायाम और खान-पान को व्यवस्थित करके हार्मोंस को संतुलित किया जा सकता है और मुहांसों की समस्या से निजात पाई जा सकती है। 

विज्ञापन

3 of 6
मासिक धर्म की अनियमितता भी इसके लिए जिम्मेदार है - फोटो : social media

चिन पर
कई लड़कियों को अचानक से चिन पर मुहांसे निकल आते हैं, यह भी असंतुलित हार्मोंस के कारण होता है। मासिक धर्म की अनियमितता भी इसके लिए जिम्मेदार है इसलिए कोशिश करें कि अपने मासिक चक्र को ठीक करें। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। मासिक चक्र नियमित होते ही इन मुहांसों से आपको छुटकारा मिल सकता है। 

 

 

4 of 6
पाचन तंत्र और लीवर सही ढंग से काम नहीं करता है - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों आईब्रो के बीच में
जो लोग बहुत अधिक तैलीय चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर आईब्रो के बीच में मुहांसे होने लगते हैं। जिन लोगों का पाचन तंत्र और लीवर सही ढंग से काम नहीं करता है, उन्हें चेहरे के इस हिस्से पर मुहांसे आने लगते हैं। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर भी यह संकेत दिखने लगता है इसलिए जैसे ही आईब्रो के बीच में मुहांसे आने लगे, सबसे पहले तैलीय चीजों को खाना छोड़ दें। 

विज्ञापन

5 of 6
दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर की समस्या के संकेत देता है - फोटो : social media

नाक पर
नाक पर मुहांसे आना स्वास्थ्य की दृष्टि से बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है। ये दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर की समस्या के संकेत देता है। नाक पर मुहांसे उन लोगों को अधिक होते हैं जो तीखा और अधिक नमक वाला भोजन खाना पसंद करते हैं। कई लोगों की इस तरह का भोजन लेना आदत बन जाती है, ऐसे लोगों को भविष्य में बड़ी बीमारियां हो सकती हैं इसलिए ऐसी आदत को सबसे पहले छोड़ दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्य कारण अनिद्रा और तनाव है - फोटो : social media
ललाट पर
ललाट पर छोटे-छोटे मुहांसे उठना बहुत आम है। इसके पीछे मुख्य कारण अनिद्रा और तनाव है। साथ ही जिन लोगों का पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं करता उन्हें भी चेहरे के इस हिस्से पर मुहांसे होते रहते हैं। ध्यान करने, पौष्टिक आहार का सेवन करने और नींद पूरी लेने से मुहांसे कम होने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें