बवासीर में खान-पान
- फोटो : Adobe Stock
बवासीर रोगी क्या खाएं
विशेषज्ञ के मुताबिक, केवल मिर्च युक्त भोजन से बवासीर नहीं होता है। पाचन दुरुस्त न होने से पाइल्स की शिकायत होती है। इसलिए भोजन में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। ताजी पत्तेदार सब्जियां, मोटे और साबुत अनाज, सलाद और फल आदि का सेवन करें। कम से कम 20-35 ग्राम फाइबर का होना जरूरी है। खूब पानी पीने की आदत डालें।
बवासीर रोगी किन चीजों से करें परहेज
अगर आप बवासीर की समस्या से परेशान है तो मिर्च युक्त तीखा भोजन से अधिक जलन और दर्द हो सकता है। इसलिए लाल या हरी दोनों ही मिर्च के सेवन से बचें। बाहर का जंक फूड, अधिक तैलीय भोजन करने से परहेज करें। राजमा, मसूर की दाल और बीन्स आदि का सेवन कम करें। यह बवासीर में परेशानी को बढ़ा सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।