Hemorrhoids Risk Factors: पाइल्स यानी बवासीर एक बेहद गंभीर बीमारी है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। आमतौर पर ज्यादातर लोग इस समस्या के पीछे अपने खान-पान, खासकर तेल-मसाले वाली चीजों को जिम्मेदार मानते हैं। यह बात सच है कि गलत खान-पान इस समस्या को बढ़ा सकता है, लेकिन इसके अलावा अक्सर हमारी दिनचर्या में छिपी कुछ गलत आदतें होती हैं, जिन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता।
बवासीर का मुख्य कारण गुदा और मलाशय के निचले हिस्से की नसों पर अत्यधिक दबाव पड़ना है, जिससे उनमें सूजन आ जाती है। यह दबाव सिर्फ मसालेदार भोजन से ही नहीं, बल्कि हमारी बैठने की आदत, डाइट और यहां तक कि वजन उठाने के तरीके से भी बढ़ सकता है। अगर आप इस तकलीफदेह बीमारी से बचना चाहते हैं, तो सिर्फ तेल-मसाले छोड़ने से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको अपनी इन दैनिक आदतों को भी आज से ही सुधारना होगा।