प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फाइजर का कहना है, 'जैसा कि इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी वास्तविक दुनिया के आंकड़ों में देखा गया है, संक्रमण और लक्षण संबंधी रोग दोनों को रोकने में टीके की प्रभावकारिता में टीकाकरण के छह महीने बाद गिरावट आई है, हालांकि गंभीर बीमारियों को रोकने में वैक्सीन की प्रभावकारिता उच्च बनी हुई है। इसके अलावा, हाल के समय में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट इस्रायल के साथ-साथ कई अन्य देशों में प्रमुख वैरिएंट बन कर उभरा है। इसलिए अब तक के आंकड़ों के आधार पर यह संभावना है कि पूर्ण टीकाकरण के बाद छह से 12 महीनों के भीतर तीसरी खुराक की आवश्यकता हो सकती है।'