फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitness Tips: महंगा पेट्रोल दे रहा है सस्ते वेट लॉस का सुनहरा मौका, ये आदतें शरीर बना देंगी बिल्कुल फिट

Fri, 15 May 2026 09:21 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन क्या हो अगर यही महंगा पेट्रोल आपकी फिटनेस को ठीक करने के लिए रास्ता खोल दे? इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने कुछ जरूरी सलाह दिए हैं जिसका अगर आप पालन करते हैं तो सेहत को कई तरह से लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
फिटनेस को कैसे रखें ठीक? - फोटो : Amarujala.com/AI
अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी ग्लोबल टेंशन का असर दुनियाभर में तेल संकट के रूप में देखने को मिल रहा है। भारत पर भी इसका गंभीर असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। लेकिन क्या हो अगर यही महंगा पेट्रोल आपकी फिटनेस को ठीक करने के लिए रास्ता खोल दे?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुनियाभर में फैली तमाम नकारात्मकताओं के बीच सकारात्मकता ढूंढना जरूरी है। पेट्रोल के बढ़ते दाम को देखते हुए छोटी दूरी के लिए गाड़ी छोड़कर पैदल चलना या साइकिल चलाना अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे न सिर्फ खर्च कम होगा बल्कि वजन घटाने और कई प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों से बचने में भी मदद मिल सकती है।

रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके कैलोरी बर्न की जा सकती है। पेट्रोल बचाने के लिए अगर आप रोज 1-2 किलोमीटर पैदल चलना या साइकिल चलाना शुरू कर दें, तो शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो सकती है और आप सेहत में बड़ा बदलाव देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोटापे का खतरा कैसे कम करें? - फोटो : Adobe Stock
मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग में करें सुधार

विशेषज्ञ बताते हैं कि वेट लॉस के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना काफी नहीं है, सही खानपान और दिनभर शरीर को एक्टिव रखना ज्यादा जरूरी है। 
 
  • पैदल चलना, साइकिलिंग और सीढ़ियां चढ़ने जैसी आदतें भी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।
  • गर्मियों के इस मौसम में सुबह या शाम हल्के स्तर के शारीरिक व्यायाम से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट बर्निंग तेज हो सकती है।

यानी महंगे पेट्रोल को सिर्फ परेशानी के रूप में देखने के बजाय इसे फिटनेस के अवसर की तरह भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
वॉकिंग-रनिंग के फायदे - फोटो : adobe stock images
रनिंग-वॉकिंग वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी

फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार पैदल चलना या फिर नियमित रूप से रनिंग आपको मोटापे से बचाए रखने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका हो सकती है। नियमित शारीरिक गतिविधि आपको कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। 
 
  • 30 मिनट तेज गति से से चलने से लगभग 120 से 200 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। 
  • इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट स्टोर होना भी कम होता है।
  • छोटी दूरी के लिए बाइक या कार की जगह पैदल चलने की आदत बनाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

4 of 5
साइकिलिंग के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com
शरीर की ताकत और दिल को हेल्दी रखने के लिए साइकिलिंग

साइकिलिंग को कई अध्ययनों में सबसे कारगर कार्डियो व्यायाम में से एक बताया गया है। 30 मिनट साइकिल चलाने पर लगभग 200 से 300 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
 
  • साइकिल चलाने से पैरों, जांघों और पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। 
  • इससे शरीर की ताकत में तो सुधार होता ही है साथ ही दिल की सेहत भी ठीक होती है।
  • अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित साइकिलिंग करने वाले लोगों में मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
वजन घटाने के लिए सुधारें लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार वेट लॉस केवल कैलोरी बर्न करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण भी जरूरी होता है। 
 
  • अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। कम नींद लेने वाले लोगों में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा होती है। 
  • वहीं तनाव बढ़ने पर शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो शरीर में फैट को बढ़ाने वाला माना जाता है।
  • गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और चीनी वाली ड्रिंक्स कम लेने चाहिए। उनकी जगह पानी, फल और हल्का भोजन शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।




--------------
स्रोत:
Effect of Cycling on Glycaemia, Blood Pressure, and Weight in Young Individuals with Type 2 Diabetes


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें