हम भारतीय लोग आस्था से काफी जुड़े होते हैं। धर्म अलग-अलग हैं, लेकिन फिर भी हम सबकी सोच और आस्था एक होती है। लोग शक्ति, आस्था और विश्वास के लिए कई अलग-अलग दिनों में व्रत भी रखते हैं। खासकर महिलाएं व्रत जरूर रखती हैं, इस दौरान वो भूखी-प्यासी रहकर व्रत रखती हैं। लेकिन कई बार इसी दौरान महिलाओं को पीरियड्स की समस्या से भी जूझना पड़ता है। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान देकर आपकी आस्था और सेहत दोनों ही बने रहेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।