फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी हैं माइग्रेन के मरीज तो इस तरह से करें फोन का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Fri, 07 Jun 2019 05:00 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
जितनी तेजी से हम दिन प्रतिदिन तरक्की की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से हमारे जीवन में तनाव और परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। यही वजह है कि माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारी से कई लोग ग्रस्त हैं। यह समस्या काम के ज्यादा प्रेशर, नींद पूरी ना होने और तनाव की वजह से होती है। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें तेज सिरदर्द होता है। आगे की स्लाइड में जाने इससे जुड़ी और विशेष बातें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pexels.com
शोधकर्ताओं ने स्मार्टफोन आधारित एक एेप बनाया है जो माइग्रेन से पीड़ित लोगों के सिरदर्द को घटाने में मदद कर सकता है। न्यूयार्क विश्वविद्यालय के मुताबिक माइग्रेन से पीड़ित जिन लोगों ने एक सप्ताह में कम से कम दो बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया उन्हें हर महीने औसतन कम से कम चार दिन सिरदर्द से आराम मिला। 'रिलैक्स ए हेड' नाम का एेप मरीजों को मांसपेशियों में आराम का तरीका बताता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pexels.com
'नेचर डिजिटल मेडिसिन' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन ऐसा पहला अध्ययन है जिसमें माइग्रेन के इलाज के लिए एक एेप के असर का मूल्यांकन किया गया है। एनवाईयू में सहायक प्रोफेसर मिआ मिनन ने कहा, ''हमारा अध्ययन साबित करता है कि अगर मरीजों के पास थैरेपी आसानी से उपलब्ध हो तो वे अपने हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सस्ता है।''

 

4 of 5
आपको बता दें माइग्रेन के मरीजों के लिए रिबोफ्लेविन नमक पोषक तत्व काफी अच्छा माना जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, रिबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से भरपूर चीजें खाने से आपको माइग्रेन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये सेल्स को खराब होने से बचाने में मददगार है। महिलाओं को रोजाना अपनी डाइट में करीब 1.1 मिलीग्राम जबकि पुरुषों को 1.2 मिलीग्राम रिबोफ्लेविन शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए। दूध, दही, सैलमन फिश, मशरूम, पालक और बादाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
माइग्रेन से बचने के उपाय 
-योग, एक्यूप्रेशर और नियमित व्यायाम से माइग्रेन के दौरे को घटाने में मदद मिलती है। 
- माइग्रेन से बचने के लिए सिरदर्द उत्पन्न करने वाले कारणों से बचना चाहिए, जैसे ऊंची आवाज में गाने सुनना, तनावग्रस्त रहना। 
- दर्दनिवारक दवाओं का कम से कम इस्तेमाल करें।
- समय पर सोना व जगना चाहिए। 
- बहुत ज्यादा देर तक भूखे ना रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें