फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pancreatic Cancer: आपकी यह एक आदत दोगुना तक बढ़ा देती है कैंसर का खतरा, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

Mon, 07 Mar 2022 06:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पैंक्रियास कैंसर के खतरे को जानिए - फोटो : iStock
कैंसर किसी भी तरह का हो, इसे बेहद गंभीर और जानलेवा माना जाता है। हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर समय रहते कैंसर का निदान हो जाए तो इलाज और रोगी की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है। पर चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर कैंसर की पहचान उसके उन्नत स्टेज में ही हो पाती है। इसका एक प्रमुख कारण है कि समय रहते हम कैंसर के लक्षणों की पहचान नहीं कर पाते हैं। पैंक्रियास या अग्नाशय का कैंसर, ऐसा ही एक बेहद गंभीर और तेजी से बढ़ता कैंसर का रूप है। साल 2017 के आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में इस एक साल में 4.47 लाख से अधिक लोगों में अग्नाशय के कैंसर का पता चला।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चूंकि समय पर इस रोग का निदान और इलाज नहीं हो पाता है, यही कारण है कि पैंक्रियास कैंसर के रोगियों के जीवित रहने की दर आश्चर्यजनक रूप से केवल 6 प्रतिशत ही है। कैंसर के सबसे दर्दनाक रूपों में से एक- पैंक्रियास कैंसर, तब होता है जब कैंसर कोशिकाएं अग्नाशय या उसके आसपास असामान्य रूप से बढ़ना शुरू कर देती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि समय रहते इस कैंसर की पहचान कैसे की जा सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
धूम्रपान और कैंसर का खतरा - फोटो : pixabay
धूम्रपान करने वालों में खतरा अधिक
कई अध्ययनों में इस बात के संकेत मिलते हैं कि धूम्रपान करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में पैंक्रियास कैंसर के विकसित होने का खतरा दोगुना से अधिक होता है। हर पांच में से एक पैंक्रियास कैंसर रोगी को चेन स्मोकर पाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर सिर्फ धूम्रपान की ही आदत को छोड़ दिया जाए तो पैंक्रियास कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
पेट में समस्याओं को न करें अनदेखा - फोटो : pixabay
इन लक्षणों के दिखते ही हो जाएं अलर्ट
अध्ययनों में पैंक्रियास कैंसर के कई लक्षणों का जिक्र मिलता है जिसका अगर समय रहते पहचान कर लिया जाए तो इस गंभीर कैंसर को रोका जा सकता है। इन लक्षणों में दो या उससे अधिक लक्षणों का लगातार बने रहना पैंक्रियास कैंसर की ओर संकेत हो सकता है, जिसको लेकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए।
  • पीठ में शुरू होने वाला दर्द पेट तक बढ़ना।
  • अस्पष्टीकृत रूप से वजन घटाना और भूख न लगना।
  • बहुत अधिक थकावट बना रहना।
  • बार-बार पीलिया की समस्या होना।
  • गहरे रंग का पेशाब।
  • मतली-उल्टी।
  • मधुमेह का नियंत्रण में न रहना।
विज्ञापन

4 of 4
मोटापा और कैंसर का खतरा - फोटो : iStock
मोटापा-डायबिटीज बढ़ा सकते हैं खतरा
अध्ययनों से संकेत मिलते हैं कि अधिक वजन वाले किशोर और वयस्कों में अग्नाशय के कैंसर का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा मधुमेह को भी इसके प्रमुख जोखिम कारकों में से एक माना जाता है।  अध्ययनों से पता चलता है कि टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में मधुमेह के निदान के एक साल बाद अग्नाशय के कैंसर के विकासित होने का जोखिम बढ़ जाता है। कैंसर के इस घातक रूप से बचाव के लिए मोटापा-डायबिटीज दोनों को कंट्रोल में रखने के उपाय किए जाने चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें