लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। डॉक्टर कहते हैं, अगर हम कम उम्र से ही दिनचर्या को ठीक रखने वाले उपाय कर लें तो इससे बीमारियों से बचाव हो सकता है, वहीं अगर जागरूकता के साथ शरीर के लक्षणों पर ध्यान दे लें तो इससे बीमारियों के गंभीर रूप लेने का जोखिम कम हो सकता है।
बीमारियों की स्थिति में हमारा शरीर हमेशा छोटे-छोटे संकेत देता है, जिनपर अगर समय रहते ध्यान दे लिया जाए और इनका इलाज हो जाए तो गंभीर खतरों को टाला जा सकता है। उदाहरण के लिए आंखों में पीलापन (पीलिया) होना लीवर की बीमारियों का संकेत माना जाता है, तो अचानक से नजर धुंधली होना शुगर बढ़ने का संकेत माना जाता है।
क्या आप जानते हैं कि एड़ियों और टखनों में होने वाली दिक्कतें भी गंभीर समस्याओं की तरफ इशारा हो सकती हैं, जिसे बिल्कुल भी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।