कैंसर, वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर और जानलेवा बीमारियों में से एक है। हर साल अलग-अलग प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। मुंह का कैंसर (Oral Cancer) भी ऐसा ही एक तेजी से बढ़ता खतरा है। भारत में हर साल मुंह के कैंसर के लगभग 77,000 नए मामले सामने आते हैं और इस कैंसर के कारण 52,000 लोगों की मौत हो जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते लोगों में इस गंभीर बीमारी के लक्षणों का पता चल जाए और इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो जान बचने की संभावना बढ़ सकती है। मुंह के कैंसर के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानते हुए उनसे बचाव के निरंतर उपाय करते रहने चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मुंह का कैंसर मौखिक गुहा के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है। होंठ, जीभ, गालों की अंदरूनी परत, मुंह के ऊपरी हिस्से आदि यह कहीं भी हो सकता है जिसके बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
तंबाकू चबाने वाले लोगों में इस गंभीर कैंसर के होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखा गया है। आइए जानते हैं कि इसमें किस तरह के लक्षण हो सकते हैं, साथ ही इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना बहुत आवश्यक हो जाता है?