फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रोक के मरीजों की यौन इच्छा हो जाती है कम: स्टडी

Sat, 15 Feb 2020 08:27 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
brain stroke
स्ट्रोक बेहद घातक बीमारी है। इसे मस्तिष्क का दौरा भी कहा जाता है। जब अचानक मस्तिष्क के किसी हिस्से मे रक्त आपूर्ति रुक जाती है या मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है तो स्ट्रोक का दौरा पड़ जाता है। अगर व्यक्ति को सही वक्त पर उपचार नहीं मिलता है तो उसकी जान भी जा सकती है। एक नए अध्ययन में बताया गया है कि स्ट्रोक के आधे से ज्यादा मरीजों का यौन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेन स्ट्रोक
स्ट्रोक असोसिएशन के मुताबिक, 57 फीसदी स्ट्रोक के मरीजों का कहना है कि मस्तिष्काघात के बाद उनका यौन जीवन बदल जाता है। यौन के प्रति उनकी इच्छा कम हो जाती है और वो लोग शारीरिक संबंध बनाने को लेकर डरने लगते हैं। यह डर फिर से स्ट्रोक का दौरा पड़ने को लेकर होता है।
विज्ञापन

3 of 5
as
यह अध्ययन एक हजार से ज्यादा स्ट्रोक के मरीजों पर हुआ है। अध्ययन कहता है कि 1/5 स्ट्रोक के मरीजों को लगता है कि उनके पार्टनर की यौन इच्छा खत्म हो गई है, जबकि एक तिहाई मरीजों का मानना है कि स्ट्रोक के बाद उनके लिए यौन संबंध बनाना मुश्किल हो गया है।

 

4 of 5
े्ि
यह सर्वे ब्रिटेन में हुआ है। यहां हर साल एक लाख लोग स्ट्रोक की बीमारी के चपेट में आते हैं। इनमें से हर चौथे में से एक व्यक्ति की उम्र 64 साल के करीब होती है। यह अध्ययन कहता है कि स्ट्रोक के बाद व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक बदलाव आने लगते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए स्ट्रो के लक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sd

जब दिमाग की कोशिकाओं में अचानक ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचना बंद हो जाता है तो स्ट्रोक पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। दिल और शुगर के मरीजों को स्ट्रोक की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा अगर किसी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो उसे भी मस्तिष्क का दौरा पड़ सकता है। स्ट्रोक के लक्षणों में बोलने में परेशान से लेकर मुंह से आवाज निकलने में दिक्कत होना तक शामिल है। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो यह भी ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों में शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें