फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग विशेषज्ञ से जानिए: क्या ओमिक्रॉन संक्रमण में भी होती है सांस में तकलीफ और स्वाद जाने की समस्या?

Sat, 04 Dec 2021 01:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण - फोटो : iStock
दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ता ओमिक्रॉन वैरिएंट, स्वास्थ्य संगठनों के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। अध्ययनों के मुताबिक कोरोना का यह पहला ऐसा वैरिएंट है जिसमें 30 से अधिक म्यूटेशन देखे गए हैं। यही म्यूटेशन इस वैरिएंट को काफी संक्रामक और वैक्सीन से शरीर में बनीं प्रतिरक्षा को आसानी से चकमा देने के योग्य बनाते हैं। पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों द्वारा पहली बार रिपोर्ट किया गया ओमिक्रॉन वैरिएंट अब भारत और अमेरिका सहित करीब 23 देशों में फैल चुका है। अब तक हुए अध्ययन में वैज्ञानिक इसे सबसे संक्रामक कोरोना वैरिएंट बता रहे हैं।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में पता चलने के बाद से लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि इससे संक्रमण में लोगों को किस तरह के लक्षण हो सकते हैं? क्या ओमिक्रॉन संक्रमितों को भी सांस लेने में तकलीफ, स्वाद और गंध न आने के साथ फेफड़ों में दिक्कत हो सकती है? आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : pixabay
क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट में देखे गए म्यूटेशन लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। म्यूटेशन के अध्ययनों के आधार पर यह पता किया जा सकता है कि कोरोना के इस वैरिएंट का व्यवहार किस तरीके का रहने वाला है? डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कोरोना के अन्य वैरिएंट्स की तुलना में  ओमिक्रॉन अधिक संक्रामक हो सकता है या इससे होने वाला संक्रमण अधिक गंभीर हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के लक्षण क्या होते हैं - फोटो : iStock
अन्य वैरिएंट्स की ही तरह देखे जा रहे हैं लक्षण
वर्जीनिया के रिवरसाइड हेल्थ सिस्टम में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ रिबका एन वेरलैंड सेन्सेनिग कहते हैं, साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से संक्रमित लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि फिलहाल ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के लक्षण डेल्टा की तुलना में हल्के लग रहे हैं। वहीं डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान ऐसे कोई खास लक्षण नहीं दिखे हैं जिसके आधार पर कहा जा सके कि ओमिक्रॉन संक्रमितों में कोरोना के अन्य वैरिएंट्स से संक्रमितों की तुलना में लक्षण अलग हो सकते हैं।

4 of 5
कोरोना के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सांस की तकलीफ और खांसी जैसे लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट में अन्य कोरोनावायरस वैरिएंट के समान ही लक्षण दिखाई देते हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों में भी बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। हालांकि, कुछ लोगों को स्वाद और गंध जैसी दिक्कत महसूस नहीं हुई है, संभवत: यह इस संक्रमण में कुछ अलग हो सकता है, फिलहाल आगे के अध्ययनों में इस बारे में ज्यादा स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संक्रमण से बचाव के उपाय जरूरी - फोटो : pixabay
ओमिक्रॉन के लक्षण देखे जा रहे हैं हल्के
विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के लक्षण अब तक अन्य वैरिएंट्स के अपेक्षाकृत हल्के प्रतीत होते हैं, इससे संक्रमण की स्थिति में गंभीर लक्षण देखने को अब तक नहीं मिले हैं। तमाम मेडिकल कंडिशन पर इस वैरिएंट के संक्रमण का क्या असर होता है, यह आगे की अध्ययनों में स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल इस वैरिएंट की संक्रामकता दर को देखते हुए सभी लोगों को विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें