कोविड-19 का बच्चों में खतरा
- फोटो : istock
अध्ययन में क्या पता चला?
यह अध्ययन यूएस स्थित केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया। इसके लिए टीम ने अमेरिका में 651,640 से अधिक बच्चों के इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इसमें 22,772 से अधिक बच्चे ओमिक्रॉन और करीब 66,000 बच्चों के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने के रिकॉर्ड थे। कई मापदंडों को लेकर किए गए इस अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर बच्चों की औसत आयु डेढ़ साल थी।