फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के लिए शानदार टॉनिक है ये खास तेल, 9 तरह की बीमारियों से रखता है दूर

Tue, 24 Dec 2019 04:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
olive oil
घर परिवार की जिम्मेदारियों में उलझी महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान नहीं रख पाती हैं। खानपान से लेकर रहन-सहन में भी वह जितना ख्याल अपने पति, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रखती है, उतना खुद का नहीं रखतीं। महिलाओं का स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रहेगा, तो घर-परिवार का क्या होगा! महिलाएं चाहें तो रसोई में छोटे बदलावों से भी अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं। हम बता रहे हैं एक ऐसे तेल के बारे में जिसे अपनी रसोई में जगह दी, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 10
heart
हम बात कर रहे हैं ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल की। ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण यह दिल के लिए बहुत अच्छा टॉनिक है।
विज्ञापन

3 of 10
अक्सर कहा जाता है कि ज्यादा तेल का सेवन करने से वजन बढ़ जाता है, लेकिन ऑलिव ऑयल को आप जितना ज्यादा लेंगे उतना ज्यादा वजन कम होता है। मोटापे का यह अच्छा उपाय है।

4 of 10
जैतून का तेल ब्लड शुगर को भी कम करता है। टाइप 2 डायबिटीज में यह बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन

5 of 10
olive oil
जैतून का तेल गॉल ब्लैडर स्टोन और सूजन में अमृत के समान है। महिलाओं को यह बहुत ही आराम देता है।
विज्ञापन

6 of 10
olive oil
इस तेल में ओलिक एसिड नामक फैटी एसिड का भी भंडार होता है। जिस वजह से यह महिलाओं को कैंसर से भी बचाता है।
विज्ञापन

7 of 10
coffee olive oil
यह तेल एंटीऑक्सीडेंट गुणो से भरपूर होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां देरी से आती है। यानी कि यह तेल महिलाओं को जल्दी बुढ़ापा आने से भी बचाता है। 

8 of 10
olive oil
इस तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस वजह से यह कैंसर के अलावा सोरायसिस, हृदय रोग, डायबिटीज, आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में काम आता है। 

9 of 10
brain stroke
इस तेल में मोनोसेचुरटेड फैट पाया जाता है। इस गुण के कारण यह लकवे या ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक कम कर देता है। 
विज्ञापन

10 of 10
olive
जैतून का तेल गैस्ट्रिक अल्सर में बहुत लाभदायक है। कारण कि यह हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक बैक्टीरिया को नष्ट करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें