बढ़ता वजन और मोटापा मौजूद समय में सेहत के लिए सबसे गंभीर जोखिमों में से एक बना हुआ है। इसे सिर्फ लुक खराब करनी वाली समस्या समझने की भूल न करे, मोटापा असल में सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो रहा है। डॉक्टर इसे साइलेंट हेल्थ क्राइसिस कहते हैं।
विशेषतौर पर पेट के आसपास जमा चर्बी यानी बेली फैट आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, फैटी लिवर यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर का भी शिकार बना सकती है। अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं तो अलर्ट हो जाइए, वरना सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।
मोटापा आ तो आसानी से जाता है, पर इससे छुटकारा पाना असल में बहुत कठिन है। कई लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं, मीठा छोड़ देते हैं फिर भी लाभ नहीं मिलता।
विशेषज्ञों का मानना है कि व्यायाम में कमी के अलावा बढ़ते वजन का असली कारण हमारी थाली में छिपा है। हम जो कुछ भी खा रहे हैं उसका सेहत पर सीधा असर पड़ता है। तली-भुनी चीजें, बार-बार बाहर का खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन और जरूरत से अधिक तेल का सेवन शरीर में कैलोरी का स्तर बढ़ा देता है। अतिरिक्त कैलोरी के रूप में शरीर में फैट जमा होने लगती है।
अब सवाल ये है कि वजन बढ़ गया है तो इसे कम कैसे किया जाए?